5G Launch in India | 5G Data Plan Jio and Airtel

Finally 5G Launch in India: भारत मे आज से शुरू हुई 5G सेवा

आज से भारत मे 5G की सर्विसेज शुरू हो जायेंगी। आज 1 अक्टूबर को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा इसकी शुरुआत की जाएगी। प्रधानमंत्री शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) का उद्घाटन करते हुए 5G सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। जिसमे नई तकनीक के साथ ज्यादा कवरेज, हाई स्पीड डेटा, कम समय मे उच्चतम सेवायें शामिल होंगी।

moneyismaking

Benefits of 5G : क्या होगा फायदा

5G के शुरुआत के साथ भारत मे ऊर्जा, स्पेक्ट्रम, नेटवर्क दक्षता के साथ और भी चीज़ों में वृद्धि होंगी। भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) राजधानी में 4 अक्टूबर तक चलेगी। जिसमे और भी तकनीकी से जुड़ी हुई चीज़े देखने को मिल सकती है। इसी के साथ ही डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ने में और मदद मिलेगी। हाई क्वालिटी की वीडियो बिना रुके चलेगी। वही जो लोग ऑनलाइन गेमिंग या यूट्यूब से जुड़े कार्य करते है उनको इसका ज्यादा लाभ मिलेगा।

moneyismaking

Indian Mobile Congress 2022 : New Delhi

नई दिल्ली में भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) का ये छठा एडिशन है जिसमे 5G सर्विस की शुरुआत की गई है। भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) की शुरुआत सबसे पहले 2017 में की गई थी।

moneyisamaking.com

5G Service Area : कौन से शहर से शुरु होंगीं सेवाएं

अगर बात करे 5G की सर्विसेज की तो पहले फेज में कुल 13 शहर बेंगुलुरू, अहमदाबाद, दिल्ली, चंडीगढ़, चेन्नई, गुरुग्राम, गांधीनगर, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, पुणे और मुम्बई में 5G सेवायें शुरू की जायेंगी। अभी तक एयरटेल और जिओ ने ही ये सेवायें देने की घोषणा की है।

1ragss7 5g

Speed Test and Limit : कितना तेज़ होगा 5G

5G की मदद से इंटरनेट की स्पीड 10 गुना तक बढ़ जायेगी। 4G के मुकाबले इंटरनेट यूजर्स को काफी राहत मिलेगी। 5G में इंटरनेट डाउनलोड की स्पीड 10 Gbps तक मिलेगी। जो अभी 4G में 150 Mbps तक ही सीमित है। जहा फुल एचडी फ़िल्म डाउनलोड करने में 4G पर 30 मिनट तक का समय लगता था वही ये का 5G मात्र 7 सेकंड में ही कर देगा। साथ ही साथ ये एक साथ कई डिवाइस से बिना स्पीड काम हुए जोड़ा जा सकेगा।

FEATURE 20191003 RHR

5G Data Plan : कितने का रिचार्ज करना होगा

अभी आधिकारिक तौर पर कंपनियों के 5G प्लान सामने नही आये है। लेकिन जल्द ही आपको टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से इनके प्लान की जानकारी मिल जाएगी। लेकिन इसकी सेवाएं आपको 4G के मुकाबले महंगी होंगी। 5G सेवाओं का आनंद लेने के लिए आपके पास 5G समार्टफोन और 5G सिम का होना जरूरी हैं।

Leave a Comment